कोरोना के फिर बढे मामले
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते अब जिले में शादी-समारोह में सिर्फ 100 लोग ही भाग ले सकेंगे। प्रदेश शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी शादी एवं अन्य समारोह में अधिकतम 100 लोग ही भाग ले सकेंगे। जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने यह व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जनपद वासियों से आहवान करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को दृष्ट्रिगत रखते हुए शासन के निर्देशों के अनुक्रम में किसी भी समारोह, शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग नहीं ले सकेंगे। जिले में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह शादी विवाह तथा अन्य कार्यक्रम आउटडोर एवं इंडौर सभी कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग नहीं लें। अगर इसका उल्लंघन किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा है कि सभी प्रशासनिक एवं अन्य संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में यह भी सुनिश्चित कराएंगे कि शादी एवं अन्य कार्यक्रम में 100 से अधिक व्यक्ति भाग नहीं ले सके। इसलिए लिए अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित कराया जाए। ताकि लोगों को जानकारी मिल सके।
















