नई दिल्ली। मुंबई स्थित मैग्मा फिनकॉर्प लिमिटेड (मैग्मा) को अपने सीएसआर कार्यक्रम मैग्मा एम. स्कॉलर के लिए हाल ही में मुंबई में आयोजित 9वें एसीईएफ एशियन लीडर्स अवाड्र्स में सम्मानित किया गया। मैग्मा के सीएसआर कार्य को फिर से एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सामाजिक जिम्मेदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता के लिए पहचान प्राप्त हुई है। एम.स्कॉलरए एक प्रमुख छात्रवृत्ति कार्यक्रम, जिसमें 400 से अधिक छात्रों के शिक्षण का खर्च उठाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित गोल्ड पुरस्कार जीता है। परियोजना को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम घोषित किया गया और सामाजिक प्रभाव पुरस्कार श्रेणी में सर्वोच्च पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पिछले पांच वर्षो में सीएसआर कार्यक्रमों के लिए मैग्मा का यह 15वां पुरस्कार है। कौशिक सिन्हा प्रमुख सीएसआर मैग्मा फिनकॉर्प लिमिटेड ने कहा कि कम आय वाले घरों से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के हमारे प्रयासों के लिए एसीइएफ द्वारा हमें सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा गरीबी से बाहर निकलने का सबसे अच्छा मार्ग है। यह पुरस्कार हमें प्रोत्साहित करता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए समाज के साथ संलग्न रहने कि हमारी महत्वाकांक्षा को बढ़ावा देता है। मैग्मा की प्रमुख सीएसआर पहल दीर्घ कालिक दृष्टिकोण और शहरी इंडिया पर केंद्रित है। हम ऐसी पहल करते हैं जो टिकाऊ होती हैं और जो समाज में दीर्घ कालिक लाभ प्रदान करता है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्रों में योगदान करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि समाज के अल्प सुविधा प्राप्त लोगों की मदद की जा सकें। जिससे की समाज की भलाई का कार्य हो सके।
















