नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा विकास कार्यों के साथ ही नगर निगम की आय बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा बकायेदारों की लिस्ट तैयार कर बड़े बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करने का निर्देश दिया है। टैक्स विभाग के साथ नियमित होने वाली समीक्षा का असर है कि गत वर्ष के सापेक्ष में इस वर्ष टैक्स वसूली का ग्राफ तेजी बढ़ रहा है।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा विकास कार्यों के साथ ही नगर निगम की आय बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा बकायेदारों की लिस्ट तैयार कर बड़े बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करने का निर्देश दिया है। टैक्स विभाग के साथ नियमित होने वाली समीक्षा का असर है कि गत वर्ष के सापेक्ष में इस वर्ष टैक्स वसूली का ग्राफ तेजी बढ़ रहा है। कई सरकारी विभाग ऐसे हैं जिन पर विगत कई वर्षों का टैक्स बकाया है। इन सरकारी विभागों से भी वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कमला नेहरूनगर स्थित यूनानी अस्पताल से कविनगर जोन के टैक्स अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने हाउस टैक्स का 15 करोड़ रुपए की वसूली की। यूनानी अस्पताल पर 2.5 साल से टैक्स बकाया था। अस्पताल के निदेशक सैयद शाह आलम ने नगर निगम के खाते में यह धनराशि जमा कराई। जिन बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि सभी जोन में बकाया वसूली की कार्रवाई तेजी से चल रही है।

















