नेहरू वर्ल्ड स्कूल को मिला गाजियाबाद के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने एक बार फिर से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। प्रतिष्ठित एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में नेहरू वर्ल्ड स्कूल को अंतर्राष्ट्रीय व सहशिक्षा दोनों श्रेणियों में गाजियाबाद में नंबर 1 स्कूल घोषित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय दिवस स्कूल श्रेणी में- गाजियाबाद नंबर 1, दिल्ली एनसीआर में नंबर 4 व देश में 10वें नंबर पर रहा। गाजियाबाद के दिवस स्कूल श्रेणी में शहर के नंबर 1 स्कूल के खिताब से नेहरू वर्ल्ड स्कूल को नवाजा गया। इन रैंकिंग के पीछे स्कूल की उच्च गुणवत्ता शिक्षा, नवीन शिक्षा पद्धतियों व उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे की प्रतिबद्धता है।

गुरुग्राम के लीला एंबिएंस में आयोजित समारोह में उपरोक्त उपलब्धियां स्कूल द्वारा प्राप्त की गई। स्कूल के निदेशक डॉ अरूणाभ सिंह ने कहा कि हमें गाजियाबाद के सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में चुने जाने की प्रसन्नता है। हमारी समर्पित फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों ने अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते है। समाज को बेहतर शिक्षा देने के लिए नेहरू वर्ल्ड स्कूल सदैव कटिबद्ध रहेगा।

स्कूल की एग्जीक्यूटिव हेड सुसन होम्स के अनुसार स्कूल को नंबर 1 का दर्जा हमारे स्टाफ, छात्रों, अभिभावकों की संयुक्त मेीनल व प्रतिबद्धता का परिणाम है। शिक्षा वर्ल्ड रैंकिंग भारत की सबसे व्यापक और आधिकारिक स्कूल रैंकिंग है। सर्वेक्षण स्कूलों का मूल्यांकन अकादमिक प्रतिष्ठा फैकल्टी की योग्यताए बुनियादी ढांचे और सह.पाठयक्रम गतिविधियों के आधार पर करता है। स्कूल की यह उपलब्धि उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।