निगम ने युवाओं-दिव्यांगों के साथ बनाए मॉडल बूथ, 506 मतदेय स्थलों पर पुख्ता हुए इंतजाम

गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर आज होने वाले मतदान के मद्देनजर नगर निगम ने जहां क्षेत्र के 506 बूथों पर पुख्ता इंतजाम किए है। वहीं, नगर निगम ने युवाओं, दिव्यांगों के अलावा मॉडल बूथ भी बनाए है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पोलिंग केंद्रों का जायजा लिया। मतदान केंद्रों को पूर्ण रूप से व्यवस्थित कराया गया है। नगर निगम के वरिष्ठ निर्वाचन प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पानी छिड़काव की व्यवस्था सभी बूथों पर कराई गई हैं। इसके अलावा रजाई-गद्दे की व्यवस्था मतदान केंद्रों पर कराई गई है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने बताया कि ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में महिलाओं के लिए बनाया गया है। चौधरी छबीलदास पब्लिक स्कूल पटेल नगर में दिव्यांगों के लिए बूथ, गोल्डन पब्लिक स्कूल सेक्टर-11 प्रताप विहार में युवाओं के लिए बूथ बनाया गया है, इसके अलावा इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल डूंडाहेड़ा में मॉडल बूथ बनाया गया है।