-उत्तर रेलवे एवं पश्चिमी रेलवे के सतर्कता विभाग के उच्च अधिकारियों ने लिया भाग
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अशोक वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय बडौदा हाउस में उत्तर रेलवे वरिष्ठ उप महाप्रबंधक मोनिका अग्निहोत्री और पश्चिम रेलवे वरिष्ठ उप महाप्रबंधक कुलदीप जैन एवं उनकी टीम के साथ सतर्कता ऑडिट विषय पर बैठक की।
जिसमें सतर्कता से जुड़े ऑडिट मामलों पर गहन चर्चा की। उत्तर रेलवे सतर्कता विभाग द्वारा इस बैठक का दो दिवसीय आयोजन 21 एवं 22 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है। इस बैठक में उत्तर रेलवे सतर्कता विभाग एवं पश्चिमी रेलवे के सतर्कता विभाग के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।

















