-दिल्ली में भाजपा की जीत पर कैलाश और त्रिशूल टावर में मनाया गया जश्न
उदय भूमि
गाजियाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर आम आदमी पार्टी के झूठे वादों को नकार दिया। कौशांबी पार्षद कुसुम गोयल और वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व डॉ मनोज गोयल ने कहा 144 साल बाद आए महाकुंभ का असर दिल्ली में देखने को मिला है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता की भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता। आप-दा सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए प्रदेश को आप-दा मुक्त कर दिया है। दिल्ली की जनता ने खुद ही आप की उम्मीदों पर झाड़ू फेर दिया। प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए सभी वर्गों की चिंता कर रहे हैं।
इससे दिल्ली की जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री जी पर बढ़ा है। दिल्ली की जनता को अच्छे से पता है कि प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में शनिवार को वैशाली सेक्टर-1, कौशांबी स्थित कैलाश और त्रिशूल टावर सहित विभिन्न स्थानों पर जीत की खुशियां मनाते हुए मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल इसी कौशांबी की देन थी जीतने के बाद उन्होंने इस इलाके के लोगों के कोई काम नहीं किया। जनता को झूठ बोलने के अलावा उनका काम दिल्ली में कहीं दिखाई नहीं दिया। आज दिल्ली में विकास कार्य रुके हुए हैं।
अब हमारी सरकार आने के बाद दिल्ली विकास की प्रगति पर नए आयाम तय करेगी। यमुना प्रदूषण से मुक्त होगी। दिल्ली की जनता ने शराब से दौलत बनाने वाली आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है। मोदी की गारंटी पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इस अवसर पर अध्यक्ष जयप्रकाश झा, गौरव वर्मा, जगमोहन शर्मा, केएन सेठी, लक्ष्मीकांत चांदना, आरके धर, रामजी शर्मा, ओमप्रकाश दीक्षित, विजय कुमार खन्ना, प्रीति सिंगल, एसके वैश्य, रेखा वैश्य, अजय कुमार गुप्ता, उषा गुप्ता, गीता खन्ना, पंडित जी सहित अन्य निवासी उपस्थित रहे।

















