आप की भ्रष्ट सरकार को जनता ने दिया करारा जवाब: सरदार एसपी सिंह

उदय भूमि
गाजियाबाद। दिल्ली के चुनाव नतीजों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली है। यहां दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। जनता को गुमराह करने वालों को करारा जवाब दिया गया है। भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का जनादेश, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने आम आदमी पार्टी के झूठे वादों को नकार दिया।

दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर विश्वास जताया। यह जीत एनडीए की एकता और दृढ़ता का प्रतीक है। साथ ही, 2025 के बजट से देश को मिली राहत भी इस जीत के महत्व को दर्शाती है। ईवीएम के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने वालों को यह नतीजा एक करारा जवाब है। उन्होंने कहा इस बार दिल्ली वालों ने आप की गलतफहमी दूर करते हुए आपदा से मुक्ति दिलाने के लिए व सम्पूर्ण दिल्ली के विकास के लिए भाजपा के कमल को खिलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के सहप्रभारी व सांसद अतुल गर्ग को दिल्ली चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान महानगर के पूर्व संयोजक सरदार एसपी सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी व व्यापारी नेता बालकिशन उर्फ बालू आदि मौजूद रहे।