गीतों का सफर- गाजियाबाद में आपके संगीत के सपनों को पंख देने का मंच

• ढिंढोरा म्यूजिक का प्रतिष्ठित मंच, तीसरे सीजन के लिए तैयार
• गाजियाबाद में संगीत प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। गीतों का सफर ढिंढोरा म्यूजि़क द्वारा प्रस्तुत एक प्रतिष्ठित और अनूठा संगीत मंच है, जिसने अब तक दो सफल सीजन पूरे कर लिए हैं। अब यह शो अपने तीसरे सीजन के साथ 30 मार्च 2025 को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित होने जा रहा है। यह मंच विशेष रूप से उभरते गायकों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है, खासकर उनके लिए जिन्होंने गाजि़याबाद आइडल जैसे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। गीतों का सफर प्रतिभाशाली गायकों को अपने हुनर को निखारने और संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का सुनहरा मौका देता है। इस प्रतिष्ठित मंच की सफलता का श्रेय इसकी समर्पित टीम को जाता है, जिनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने इसे ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

डॉ. महेश कुमार व्हाइट (अध्यक्ष, ढिंढोरा म्यूजिक)- उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन ने इस शो को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। डॉ. ममता गोयल (प्रबंध निदेशक)- उनके कुशल प्रबंधन और निर्देशन से हर सीजन की प्रस्तुति बेहतरीन रही। सर सतीश गुरु जी (संगीतकार)- उन्होंने अपने संगीत की गहरी समझ से शो में नया आयाम जोड़ा और प्रतिभागियों को अपनी कला निखारने में मदद की। रिया सिंह (मैनेजर, ढिंढोरा म्यूजिक)- उन्होंने शो की सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संभाला, जिससे इसकी गुणवत्ता और आकर्षण बरकरार रहा। गीतों का सफर उन नए गायकों के लिए एक अनमोल मंच साबित हो रहा है जो संगीत की दुनिया में अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। इस मंच पर आने वाले प्रतिभागियों को न केवल अपनी आवाज का जादू दिखाने का मौका मिलता है, बल्कि एक व्यापक दर्शक वर्ग के सामने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलता है।

बुधवार को संजय नगर स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. महेश कुमार व्हाइट (अध्यक्ष, ढिंढोरा म्यूजिक) ने बताया गीतों का सफर केवल एक संगीत प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उभरते हुए गायकों के लिए एक प्रेरणादायक मंच है। हमारा उद्देश्य नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को ऐसा अवसर प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी कला को निखार सकें और एक नई पहचान बना सकें। ढिंढोरा म्यूजिक हमेशा से ही संगीत के प्रचार-प्रसार और उभरते गायकों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहा है। पिछले दो सफल सीजन के बाद, तीसरा सीजन और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को और अधिक अवसर मिलें। हमारा मानना है कि भारत में संगीत की असीम संभावनाएँ हैं, और हर कलाकार में कुछ विशेष होता है। गीतों का सफर के माध्यम से हम ऐसे ही प्रतिभाशाली गायकों को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं।

संगीत प्रेमियों के लिए संदेश
यह मंच सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि संगीत प्रेमियों और उभरते गायकों के लिए एक संगीत यात्रा है, जहाँ वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। हम सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। डॉ. महेश कुमार व्हाइट (अध्यक्ष, ढिंढोरा म्यूजिक), डॉ. ममता गोयल (प्रबंध निदेशक, ढिंढोरा म्यूजिक), अंकिता सिंह (डायरेक्टर, ढिंढोरा म्यूजिक), अलोक कुमार (डायरेक्टर, गीतों का सफर) मौजूद रहे।