उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना प्राधिकरण ने पौधरोपण कार्यक्रम किया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने चकरेसिया, मोलश्री, चंपा, अशोक आदि के पौधे लगाए। सभी ने कर्मचारियों को पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। प्राधिकरण इस बार 1.30 लाख पौधे लगाएगा।
पौधरोपण कार्यक्रम में प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सेक्टर 18 के पॉकेट थ्री डी के पार्क में पौधारोपण किया। इस मौके पर जीएम फाइनेंस विशंभर बाबू, जीएम परियोजना राजेंद्र भाटी, उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

















