मॉडल का हॉट फोटो शूट, इस देश में बवाल

नियमों के उल्लंघन पर फोटोग्राफर गिरफ्तार

काहिरा। दुनिया के 7 अजूबों में शामिल मिस्र के प्राचीन पिरामिड के सामने फैशन मॉडल सलमा अल-शिमी द्वारा हॉट फोटो शूट कराए जाने पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर मॉडल की भड़काऊ तस्वीरें आने पर यूजर्स भड़क गए। विवाद गहराने पर पुलिस ने फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया है। मॉडल सलमा की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मॉडल सलमा अल-शिमी ने अर्द्धनग्‍न अवस्था में पिरामिड के सामने फोटो शूट कराया था। उन्होंने प्राचीन समय में राजा फेरो के समय के कपड़े पहन कर मकबरे के सामने उत्तेजक फोटो खिंचवाई थीं। पुरातात्विक महत्व के क्षेत्र में इस निजी फोटोशूट के बाद फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोटोग्राफर के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई संभव है। इससे पहले मॉडल शिमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी भड़काऊ तस्वीरों को पोस्ट किया था। वह 4700 वर्ष पुराने पिरामिड दजोसेर के सामने खड़ी दिखाई दे रही थीं। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के बाद अफवाह उड़ी कि मॉडल को प्राचीन विरासत को नुकसान पहुंचाने वाले कपड़े पहनने और सरकार के नियमों के उल्लंघन पर गिरफ्तार कर लिया गया है। सक्कारा करीब 3 हजार साल पहले विशाल कब्रिस्तान था। इसे विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त है। इस पिरामिड के सामने उत्तेजक तस्वीर खिंचवाने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने कहा कि क्या इस प्रकार की तस्वीरें लेना सामान्य है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। उधर, विवाद बढऩे पर इन तस्वीरों को मॉडल शिमी के इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले 2018 में एक कपल ने नग्नावस्था में ग्रेट पिरामिड के सामने तस्वीरें खिंचवाई थीं। इसके बाद देशभर में जमकर बवाल मचा था। बाद में पुलिस ने ऊंट मालिक और युवा महिला गाइड को नग्न तस्वीरें खींचने में मदद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। ताजा मामले में पुलिस जांच कर रही है।