परमार्थ सेवा समिति ने शुरू किया रैन बसेरे का शुभारंभ
गाजियाबाद। ईश्वर ने मनुष्य को वॉक शक्ति जैसा वरदान देकर उसे धरती के सभी प्राणियों में श्रेष्ठ बनाया है। इस वॉक शक्ति का सहारा लेकर वह अपने मन के भावों और विचारों को बोलकर व्यक्त करता है, लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं है। भले ही वो आपस में अपनी भाषा में बात करते हों पर उसे हम समझ नहीं पाते। लेकिन उनके प्रति प्यार और आदर उन्हें खूब समझ आता है। आप भी यदि जानवरों को प्यार करेंगे तो उसके बदले में वह भी बेहद प्यार करते हैं। 
इसी कडी में परमार्थ समिति ने नई पहल करते हुए शुक्रवार को सड़क पर घूम रहे बेजुबान जानवरों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया है। संजयनगर सेक्टर-23 में ऐसे ही एक रैन बसेरे का पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। परमार्थ सेवा समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने बताया कि बेजुबान कुत्ते ठंड की रात गुजार सकें। इसके लिए रैन बसेरे का निर्माण किया गया है। इसमें ऊपर चार्ट का छप्पर लगाया गया है, जिसके ऊपर प्लास्टिक की सीट रखी गई है। जिससे बरसात वह ज्यादा पाला पडऩे पर उन पर कोई असर न पहुंच सकें। सोने के लिए रूई के गद्दे की उचित व्यवस्था की गई है। 
इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद चेतन यादव ने नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह अवैतनिक चौकीदार जो दिन रात सड़कों पर घूमने वाले चोर व असामाजिक तत्वों पर भौंक भौंक कर भगा देते हैं और स्थानीय निवासियों को भी इसको सूचना दे देते हैं। डॉग्स का ध्यान रखना सभी स्थानीय का परम कर्तव्य है। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता डॉ बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि सुबह-शाम इन डॉग्स के लिए भोजन व दूध की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी। इस मौके पर पंडित सुरेंद्र तिवारी, पंडित इंद्रेश तिवारी, पंडित कृष्ण कुमार शर्मा, भोला शर्मा, डॉक्टर नीरज गर्ग ,हरीश मोहन गर्ग, अजय अग्रवाल, सुरेंद्र गहलोत उपस्थित थे।
















