अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही परी के आगमन से छाया खुशी का माहौल

-बेटी के जन्म पर बधाइयों की बौछार, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं

उदय भूमि संवाददाता
बुलंदशहर। बेटी का जन्म ईश्वर का सबसे सुंदर और अनमोल आशीर्वाद है। गुरुवार को यह सौभाग्य बुलंदशहर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी के जीवन में आया, जब उनके घर नन्ही परी (पुत्री रत्न) का जन्म हुआ। इस शुभ समाचार के फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर धर्मजीत त्रिपाठी को बधाइयां देने का सिलसिला लगातार जारी है। हर कोई इस नए जीवन के आगमन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया स्वयं त्रिपाठी परिवार के घर पहुंचे और नन्ही परी को आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा कि प्रभु से प्रार्थना है कि यह बिटिया सदा मुस्कुराती रहे, स्वस्थ और खुशहाल रहे, और अपने जीवन में सफलता के नए आयाम छुए। बेटियाँ सिर्फ परिवार की शान नहीं, बल्कि समाज की असली पहचान होती हैं। परिवार के सदस्यों ने भी इस शुभ क्षण को ईश्वर का विशेष आशीर्वाद मानते हुए कहा कि नन्ही परी का आगमन घर में खुशियों का नया अध्याय लेकर आया है। चारों ओर उत्सव जैसा माहौल है, और घर की रौनक दोगुनी हो गई है।