-मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने यशोदा हॉस्पिटल में किया जागरूकता अभियान
-एसीपी उपासना पाण्डेय ने डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ को सशक्तिकरण व आत्मरक्षा की दी महत्वपूर्ण जानकारी
-एसीपी उपासना पाण्डेय ने डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ को सशक्तिकरण व आत्मरक्षा की दी महत्वपूर्ण जानकारी
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत गाजियाबाद सिटी जोन पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को यशोदा हॉस्पिटल, सिहानीगेट में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एसीपी नंदग्राम उपासना पाण्डेय, मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर्स, नर्स, जीडीए और अन्य स्टाफ को महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध, असुरक्षा या समस्या होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

एसीपी उपासना पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के तहत हम न केवल अपराधियों की कमर तोडऩे के प्रयास कर रहे हैं, बल्कि महिलाओं को स्वयं सुरक्षित रहने और आत्मरक्षा करने के उपाय भी सिखा रहे हैं। हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है ताकि वह किसी भी स्थिति में स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। इस जागरूकता सत्र में महिला सशक्तिकरण, ऑनलाइन सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित डॉक्टर्स और नर्सों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की ट्रेनिंग से वे न केवल खुद सुरक्षित रहेंगी बल्कि हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों और स्टाफ को भी सुरक्षा का भरोसा दिला पाएंगी।
एसीपी उपासना पाण्डेय ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान लगातार महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने स्टाफ से आग्रह किया कि सुरक्षा की किसी भी समस्या को न छुपाएँ और तुरंत संबंधित अधिकारियों या हेल्पलाइन नंबरों पर सूचित करें। मिशन शक्ति 5.0 का यह अभियान गाजियाबाद पुलिस की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता का प्रतीक है, जो न केवल अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा बल्कि महिलाओं को सशक्त और जागरूक नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के तहत हम न केवल अपराधियों की कमर तोडऩे के प्रयास कर रहे हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा, सतर्कता और सशक्तिकरण के उपाय भी सिखा रहे हैं। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर महिला सुरक्षित महसूस करे और किसी भी स्थिति में अपनी सुरक्षा खुद कर सके। इसके लिए हम हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 का सही उपयोग करने की जानकारी भी दे रहे हैं।
उपासना पाण्डेय
एसीपी नंदग्राम