उदय भूमि संवाददाता
लखनऊ। कुशल प्रशासक एवं मुख्यमंत्री के विशेष के सचिव विपिन कुमार जैन को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष के सचिव से पहले जैन यमुना प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात रहे। जैन अपनी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और कुशल प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
यमुना अथॉरिटी में तैनाती के दौरान उन्होंने कई बड़े काम किए। जमीन से जुड़े कई जटिल मामलों का निपटारा किया। अथॉरिटी में आने वाले लोग उन्हीं के पास पहुंचते थे ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके। उनकी इसी कार्यशैली के चलते उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी। वहां भी उन्होंने बेहतर कार्य किया। अपनी जिम्मेदारी को निभाने में वह खरे उतरे। यही कारण है कि मुख्यमंत्री उन्हें बलरामपुर जैसे जिले की कमान सौंपी है। अफसर से लेकर जनता तक उनकी कार्यशैली के कायल हैं।
विपिन कुमार जैन ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मेडिसिन सर्जरी में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। वे वर्तमान में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं। वह अपने प्रशासनिक कर्तव्यों के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। यमुना अथॉरिटी में तैनाती के दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं को परवान चढ़ाया। उम्मीद है कि विपिन कुमार जैन अपने अनुभव और कार्य कुशलता से बलरामपुर के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।















