अगामी 26 अगस्त कार्यकारिणी बैठक टली, विधान सभा सत्र मेयर ने दिया हवाला

गाजियाबाद। मेयर आशा शर्मा ने पिछले दिनों नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 26 अगस्त को बुलाने की घोषणा के बाद आखिर मंगलवार को विधान सभा सत्र का हवाला देते हुए टाल दिया। कार्यकारिणी बैठक टाल दी गई है। नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। खास बात यह है कि कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के दो पार्षदों के नाम सामने आ रहे थे। मगर भाजपा ऐन वक्त तक भी उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं कर पाई। ऐसे में कार्यकारिणी बैठक टाल दी गई। वहीं, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के कोरोना संक्रमित होने और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के होम क्वॉरंटाइन होने की वजह से भाजपा उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। निगम कार्यकारिणी की करीब सात माह बाद बुधवार को यह बैठक प्रस्तावित की गई थी। बैठक में रीजनल रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए भूमि देने के प्रस्ताव के अलावा अबकरपुर-बहरामपुर में 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों का डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन देने और फंडिंग देने पर मुहर लगनी थी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष-2020-21 के बजट पर चर्चा होनी थी। बजट पारित होने में देरी हुई तो आगामी विकास कार्यों पर संकट गहरा सकता है। माना जा रहा है कि अब बैठक सितंबर के पहले सप्ताह में की जाएगी। जब तक भाजपा अपने उम्मीदवार का नाम भी तय कर लेगी। मेयर आशा शर्मा का कहना है कि विधानसभा सत्र चल रहा है। इसलिए सत्र को ध्यान में रखते हुए अपरिहार्य कारणों से बैठक टाली गई है। कार्यकारिणी बैठक बुलाने के लिए जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी। वहीं, म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह भी नए है, उन्होंने पिछले सप्ताह ही चार्ज संभाला था। शहर और निगम की व्यवस्थाओं को समझने में लगे हुए हैं।

31 अगस्त तक ही हाउस टैक्स में मिलेगी 20 फीसद छूट

अगर आपने नगर निगम का हाउस टैक्स का बकाया पैसा जमा नहीं कराया है,तो 31 अगस्त तक बकाया जमा करा दें,अन्यथा हाउस टैक्स का बकाया पैसा जमा नहीं करने पर 20 फीसद की छूट नहीं मिल सकेगी। सितंबर से हाउस टैक्स का बकाया जमा करने पर 15 फीसद की छूट मिल सकेगी। शेडयूल के अनुसार 31 अगस्त तक हाउस टैक्स का बकाया जमा करने पर 20 फीसद की छूट दी जा रही हैं। सितंबर में यह छूट 15 फीसद मिल सकेगी। इसके बाद अक्टूबर और नवंबर में 10 फीसद की छूट और दिसंबर से लेकर जनवरी-2021 तक 5 फीसद की छूट ही हाउस टैक्स जमा करने पर मिल सकेगी। सिन्हा ने बताया कि संपत्ति कर जमा कराने के लिए बकाएदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अगस्त अंत तक ज्यादा से ज्यादा टैक्स का बकाया जमा कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। निगम के सभी पांचों जोनल प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि अगस्त अंत तक ज्यादा से ज्यादा हाउस टैक्स का बकाया जमा कराया जाए। ताकि उन्हें 20 फीसद की छूट का लाभ मिल सके।