भू-माफिया के खिलाफ नगर निगम का एक्शन

सद्दीक नगर में निगम ने कब्जामुक्त कराई 105 करोड़ की जमीन

गाजियाबाद। नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर बैठे भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन विभाग ने टीम फिर करोड़ो रूपए की जमीन कब्जा मुक्त कराई। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के मुताबिक शहर में विभिन्न स्थानों पर नगर निगम की जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर रखा था। जिसके खिलाफ निगम द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। म्युनिसिपल कमिश्रर के निर्देश पर प्रवर्तन विभाग ने सद्दीकनगर और नूरनगर में अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन खाली कराई गई। कई खसरों में लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था।

म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर में निगम की कब्जा की गई जमीन को खाली कराया जा रहा है। पिछले दिनों तक पांच अरब से अधिक की भूमाफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई गई। इस क्रम में बुधवार को अपर नगर आयुक्त एवं संपत्ति प्रभारी आर.एन. पांडेय एवं प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल दीपक सरन के नेतृत्व में निगम की पूरी टीम सद्दीकनगर पहुंचे। उनके साथ संपत्ति अध्यक्षीक भोलानाथ भोलानाथ, संपत्ति अधीक्षक एवं प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही। टीम ने सर्वे के बाद यह पाया कि द्वारा सिटी जोन गांव सद्दीकनगर के खसरा नंबर-319, 322, 326, 327, 329, 331, 333, 335, 343 तथा नूरनगर के खसरा नम्बर- 371, 376, 381, 388, 395, 396, तथा 400 की 32800 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। पूरी टीम ने वहां अवैध कब्जा हटाने के साथ वीडियोग्राफी कराई। इस दौरान बुलजोडर द्वारा चारदीवारी गराई गई। खाली कराई गई भूमि का वर्तमान मार्केट मूल्य लगभग 105 करोड़ है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शहर में निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए निरंतर अभियान चलेगा। निगम के सभी 5 जोन अंतर्गत कितनी जमीन पर कहां-कहां कब्जा है, इसकी समीक्षा की जाएगी। जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही मौके पर तार फेंसिंग कराने के साथ चेतावनी के नोटिस बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं ताकि दोबारा से इन जमीनों पर कब्जा न किया जा सके। अगर जमीन पर कब्जा किया गया तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।