7 जनवरी को जीडीए की बोर्ड बैठक

गाजियाबाद। आगामी नए साल में 7 जनवरी को जीडीए की बोर्ड बैठक प्रस्तावित की गई है। मेरठ मंडल की मंडलायुक्त एवं जीडीए चेयरमैन अनीता सी मेश्राम ने साल 2021 में 7 जनवरी को बोर्ड बैठक कराने के लिए तारीख निर्धारित कर दी है। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने उन्हें बोर्ड बैठक आयोजित करने के प्रस्ताव भेजा था। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि 7 जनवरी को बोर्ड बैठक होगी। बोर्ड बैठक गाजियाबाद में होगी या मेरठ में इसको लेकर अभी निर्णय नही लिया गया है। बैठक में रखे जाने वाले प्रस्ताव को बनाया जा रहा है। सबसे खास प्रस्ताव मास्टर प्लान-2031 से संबंधित होगा। बुधवार को मंडलायुक्त ने मेरठ में समीक्षा की। मेरठ जोन के सभी विकास प्राधिकरणों के कार्यों की मेरठ में समीक्षा की गई। इनमें जीडीए, एमडीए, एचपीडीए और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण मुख्य है। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम द्वारा विकास प्राधिकरणों की 12 बिदुओं पर समीक्षा की गई।