गाजियाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर शुक्रवार को श्रृद्धांजलि एवं भंडारे का आयोजन किया गया। अपनापन परिवार द्वारा श्री हनुमान मन्दिर घन्टा घर अटल बिहारी वाजपेयी की याद मे उनके चित्र पर पुष्पों से पुष्पांजलि कर गरीबो में भोजन, मिठाई मास्क व कम्बल वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल के नवविवाहित पौत्र वर आयुष गोयल, वधु पलक गोयल द्वारा परिवार के सौजन्य से सम्पन्न हुई। अशोक गोयल ने कहा कि अटल जी सर्वप्रिय राजनेता महापुरुष थे। जो सदियों तक याद किये जायेंगे। अटल जी हम सभी के प्रेरणा स्रोत है। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला अटल जी के समय में देश के हित में अनेकों योजनाएं प्रारंभ की गई और उनके नेतृत्व में देश एक विशेष स्थान पर स्थापित हुआ। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष राजेश बंसल, राकेश स्वामी , नानक चंद सिरे वाले, विपुल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, आर के गोयल , सुदेश रानी, विष्णु दीप गर्ग, रीना गोयल, हर्षिता गोयल, रजनी गुप्ता, कांत शर्मा, मधु रानी, सीमा कुशवाहा, श्री कांत पाल, नीरज गोयल, अमिता गोयल आदि का सहयोग रहा।















