• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Wednesday, July 22, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home देश ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बादशाहत

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बादशाहत

January 10, 2021

अमेरिकी राष्ट्रपति को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अब नया रिकॉर्ड बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया है। वह अब ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर एकाएक जबरदस्त बढ़त मिल गई है। कुछ दिन पहले तक यह रिकॉर्ड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम था, मगर अमेरिकी संसद में अपने समर्थकों को हिंसा के लिए भड़काने के आरोप में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिया है। अब से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी अकाउंट को 88.7 मिलियन यानि कि 8 करोड़ 87 लाख नागरिक फॉलो कर रहे थे। दुनिया के सक्रिय नेताओं की सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे नंबर पर थे। प्रधानमंत्री मोदी को 64.7 मिलियन यानि कि 6 करोड़ 47 लाख नागरिक फॉलो करते हैं। आरापे है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाया था। पहले तो ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद ट्रंप के अकाउंट को हमेशा के लिए निलंबित कर दिया गया। ट्विटर ने आशंका जताई थी कि राष्ट्रपति अपने अकाउंट का प्रयोग हिंसा भड़काने के लिए कर सकते हैं। हालांकि अमेरिक के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 127.9 मिलियन यानि कि 12 करोड़ 79 लाख फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं। हालांकि ओबामा अभी किसी पद पर नहीं हैं, इसलिए उन्हें सक्रिय राजनेता नहीं माना जा सकता है। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के ट्विटर पर 23.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

  • TAGS
  • Donald Trump's Twitter account suspended
  • Former president barack obama
  • Micro blogging site twitter
  • Prime minister narendra Modi
  • US President Donald Trump
Previous articleअभिनेत्री इशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक
Next articleभारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

‘एक पेड़ मां के नाम’ से हरियाली का संकल्प, 50 से अधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हर बेटी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, हर पीडि़ता को मिलेगा तत्काल न्याय: जे. रविंद्र गौड़

सलाखों के पीछे भी संवेदनाओं की रोशनी, इनर व्हील क्लब ने गौदान और सेवा से जगाई नई उम्मीद

गाज़ियाबाद

‘एक पेड़ मां के नाम’ से हरियाली का संकल्प, 50 से...

हर बेटी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, हर पीडि़ता को मिलेगा तत्काल...

पासपोर्ट की अटकी फाइलों को मिलेगी रफ्तार, 23 जुलाई को गाजियाबाद...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi