भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

पाक के 3 सैनिक ढेर, 4 चौकियां नष्ट 

नई दिल्ली। पाकिस्तान को सीजफायर का उल्लंघन करना भारी पड़ गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देकर शॉक्ड कर दिया है। भारतीय सेना ने कश्मीर में रजौरी के नौशेरा सेक्टर में जवाबी कार्रवाई की। ऐसे में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए हैं। जबकि कई पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए हैं। इससे पाक सेना को करारा झटका लगा है। भारतीय कार्रवाई में पाक सेना की 4 अग्रिम चौकियां भी तबाह हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सैनिकों द्वारा एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था। इस बीच नौशेरा सेक्टर को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तानी हमले के जवाब में रविवार को भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ कार्रवाई की। नतीजन पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए। कई सैनिक घायल हो गए। खबर है कि रविवार को पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की साजिश रची जा रही थी। भारतीय सैनिकों ने देखा कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर कलसिया क्षेत्र में सीमा पार से आतंकियों की टोली, जिसे पाकिस्तानी सेना कवर फायर दे रही थी, आतंकी भारतीय सीमा के भीतर घुसने की कोशिश में थे, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान को भी करारा जवाब दिया गया। फिलहाल इस क्षेत्र में फायरिंग बंद है। 28 दिसंबर तक के आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान ने पूरी एलओसी पर 4700 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। इसके लिए पाकिस्तान ने छोटे हथियारों के साथ-साथ बड़ी तोपों का भी प्रयोग किया और टारगेट कर एलओसी के पास के ग्रामीणों को निशाना बनाया गया। बता दें कि सीमापार से पाकिस्तान सैनिक अक्सर सीजफायर उल्लंघन की कार्रवाई करते रहते हैं। भारतीय सेना की तरफ से उन्हें हमेशा करारा जवाब दिया जाता रहा है। ताजा घटना से पाकिस्तान को फिर सबक मिल गया है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान अभी भी बाज आने वाला नहीं हैं।