उदय भूमि
दिल्ली। त्योहारों के दौरान अपने घर से दूर रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। त्योहारों के इस खास मौसम को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे वास्तविक समय के आधार पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अनारक्षित ट्रेनें चलाएगा। वर्ष 2023 में उत्तर रेलवे द्वारा 1082 यात्राएँ संचालित की गईं। इस त्योहारी सीजन के दौरान, उत्तर रेलवे यात्रियों के सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये विशेष ट्रेनें 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक संचालित की जाती हैं। त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ से निपटने के लिए इस साल उत्तर रेलवे लगभग 3050 फेरे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इस वर्ष उत्तर रेलवे द्वारा संचालित विशेष ट्रेनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इन बढ़ी हुई यात्राओं से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बड़े पैमाने पर फायदा होगा। 2023 में भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था जिसमें उत्तर रेलवे ने 1082 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इस वर्ष 3050 यात्राएँ संचालित की जाएंगी जो 181त्न की वृद्धि है। विशेष ट्रेनों के अलावा, यात्रा के लिए अधिक क्षमता उत्पन्न करने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। यह वृद्धि अपने यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस वर्ष भी रेलवे यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
















