-होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का कड़ा पहरा, मिलावटखोरी रोकने को सख्त निर्देश
-खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद, नमकीन व मैदा की व्यापक जांच और प्रवर्तन अभियान तेज
-12 लाख से अधिक वार्षिक टर्नओवर वाले खाद्य कारोबारियों को अनिवार्य लाइसेंस व्यवस्था लागू करने के निर्देश
-दवा दुकानों व ब्लड बैंकों के नियमित निरीक्षण के साथ उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य उपलब्ध कराने पर विशेष जोर

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान खोया, पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के साथ नमकीन, पापड़ और मैदा जैसे खाद्य पदार्थों की सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण बढ़ाने पर भी बल दिया गया। जिन खाद्य कारोबारियों का वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये से अधिक है, उनका पंजीकरण लाइसेंस में परिवर्तित कराने के निर्देश दिए गए।

व्यापार मंडल मोदीनगर के प्रतिनिधियों द्वारा मोदीनगर क्षेत्र में लाइसेंस एवं पंजीकरण शिविर आयोजित करने का आग्रह किया गया, जिस पर एडीएम सिटी ने होली पर्व के बाद शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही आर.सी. वसूली के लिए संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों से समन्वय स्थापित कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने को कहा गया। एडीएम सिटी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा आने वाले समय की बड़ी चुनौती है, जिसे मार्केटिंग, पैकेजिंग और बिक्री स्तर पर सतर्कता बरतकर नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने के लिए मजबूर न होना पड़े।
बैठक में औषधि विक्रय की थोक एवं फुटकर दुकानों तथा ब्लड बैंकों के नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय, औषधि निरीक्षक, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा व्यापार मंडल प्रतिनिधि सुशील अरोड़ा, संदीप बंसल, प्रवीन मित्तल, सतीश अग्रवाल एवं गौरव गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उपभोक्ता प्रतिनिधि, उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद एवं औषधि विक्रेता संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वित कार्रवाई पर सहमति व्यक्त की गई।