नोएडा। सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान में लाइटिंग, कंस्यूमर ड्यूरेबल्स व स्टील और पीवीसी पाइप्स के लिए मशहूर सूर्या रोशनी को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सूर्या रोशनी के मालनपुर लाइटिंग प्लांट को दिया गया, जो मैनेजमेंट सिस्टम सर्टिफिकेशन लाइसेंसी मीट 2024-25 के दौरान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान (एनआईटीएस), नोएडा में आयोजित किया गया था। इस अवार्ड के ज़रिए प्लांट के आईएस/आईएसओ 9001:2015 मानकों का लगातार पालन और इसे संचालित करने में मजबूत प्रबंधन प्रणाली को मान्यता दी गई। यह सम्मान सूर्या रोशनी के गुणवत्ता और संचालन में उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
सख्त गुणवत्ता प्रणालियों का पालन कर, कंपनी ने अपने प्रक्रियाओं को लगातार सुधारा है ताकि उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतारा जा सके, जिसमें सुरक्षा, प्रभावशीलता और विश्वसनीयता शामिल हैं, और इसी कारण कंपनी ने कई क्षेत्रों में एक भरोसेमंद नाम बना लिया है। इस उपलब्धि पर बोलते हुए, सूर्या रोशनी के सीईओ – लाइटिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, जितेंद्र अग्रवाल ने कहा हमें भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से यह सम्मान प्राप्त करके गर्व हो रहा है। सूर्या की गुणवत्ता प्रणाली, सभी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और ऑपरेशन्स में, हमारे ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य देने और हमारे स्थिरता के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती है।















