फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के लिए कलेंडर जारी

गाजियाबाद। कोरोना वैक्सीन के मद्देनजर प्रदेश शासन ने गाजियाबाद सहित समूचे प्रदेश में फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण के लिए कलेंडर जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण 4 चरण में होगा। पहला चरण 5 फरवरी को होगा। जिले में शुक्रवार को चिन्हित फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 10 फीसदी का टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी लाभार्थियों को 4 फरवरी को टीकाकरण के संबंध में सूचना प्राप्त हो जाएगी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होने के कारण अंतिम चरण में हैं। इसका अंतिम चरण 4 फरवरी और छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों का 15 फरवरी को मोप अप राउंड का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के संबंध में शासन से गाइड लाइन प्राप्त हो गई हैं। इसकी तैयारी की जा रही है। 5 फरवरी से टीकाकरण शुरू होगा। पहले चरण में 10 फीसदी का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद 11 और 12 फरवरी और 18 फरवरी को आयोजित सभी चरण में 30.30 प्रतिशत चिन्हित फ्रंटलाइन कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। इसके बाद छूटे कर्मचारियों का 22 फरवरी को मोप-अप राउंड होगा। सीएमओ ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का मोप-अप राउंड 15 फरवरी को किया जाएगा। इसके साथ प्रथम चरण के पहले राउंड 16 जनवरी में प्रतिरक्षित किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी। 22 जनवरी को प्रतिरक्षित किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज 19 फरवरी और 28 जनवरी को प्रतिरक्षित किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज 25 फरवरी एवं 29 जनवरी को प्रतिरक्षित किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज 26 फरवरी को दी जाएगी। 4 फरवरी को प्रतिरक्षित किए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज 4 मार्च और 5 फरवरी को प्रतिरक्षित किए जाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक 5 मार्च को दी जाएगी।