गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में तैनात कुछ इंजीनियरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उन्हें प्रवर्तन जोन में तैनात किया गया है। जीडीए प्रवर्तन जोन-2 और प्रवर्तन जोन-8 का कार्य देख रहे सहायक अभियंता आर.के. सिंह को दोनों प्रवर्तन जोन से हटा दिया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर यह फेरबदल किया गया हैं। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि सहायक अभियंता राजेश कुमार वर्मा अपने पूर्व के आवंटित कार्यों के साथ प्रवर्तन जोन-2 में सहायक अभियंता का कार्य भी देखेंगे। इनके अलावा प्रवर्तन जोन-8 में सहायक अभियंता संजय मेहरोत्रा पूर्व आवंटित कार्यों के साथ यहां भी देखेंगे। जीडीए प्रवर्तन जोन-6 में सहायक अभियंता लवकेश कुमार अपने पूर्व के आवंटित एवं प्रवर्तन जोन-3 के साथ सहायक अभियंता मनोज सागर के साथ प्रवर्तन जोन-6 में भी कार्य देखेंगे। जीडीए के सहायक अभियंता आर.के. सिंह को प्रवर्तन जोन-2 और प्रवर्तन जोन-8 से हटाने के लिए यह फेरबदल किया गया हैं। सूत्रों से पता चला है कि इनकी किसी के साथ नोक-झोंक होने के चलते इन्हें दोनों प्रवर्तन जोन से हटाया गया है।
















