गाजियाबाद। स्वदेशी चौक विजयनगर लाइनपार आरडब्लूए फेडरेशन के अध्यक्ष डा आरके आर्य ने अपनी फेडरेशन के सभी सदस्यों के साथ और विभिन्न आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ मेयरों, नगर आयुक्तों और आरडब्लूए का एतिहासिक सम्मेलन आयोजित कराने के लिए कर्नल त्यागी को सम्मानित किया।
डा आर्य ने कहा की इतिहास में आजादी के बाद आज तक एक भी ऐसा अवसर दिखाई नहीं देता जब आरडब्लूएस के आह्वान पर मेयर और नगर आयुक्त पूरे-पूरे दिन के लिए एकत्रित हुए हों। 4 जून 2022 को प्रगति मैदान नई दिल्ली में कूड़ा प्रबंधन पर गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर शामिल हुए ही मगर साथ-साथ भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास, हैदराबाद की मेयर दुर्गा दीप चौहान, महाराष्ट्र के सांगली के मेयर दिगविजय सूर्यवंशी, जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, मुंबई के साहयक कमिश्नर सांभा पनपट्टे, तेलंगाना के रामागुन्डम के मेयर डा बंगी अनील कुमार, मीरा भयंदर की मेयर जोशना हसनाले, बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम आदि भी शामिल हुए।
लाइनपार आरडब्लूए फेडरेशन के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया था ओर उन्हें सक्रिय प्रतिभागिता के लिए सम्मानित भी किया गया था। इस शिखर सम्मेलन में 11 प्रस्ताव बकायदा मतदान कराकर पास किए गए थे। जिन्हें सरकार को भेजा जा रहा है। जिनमे डम्पिंग ग्राउंड की जगह सेनेट्री लैंडफिल्स बनाना भी शामिल है। मंगलवार को उपरोक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कर्नत तेजेन्द्र पाल त्यागी को सम्मन्नित कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसके पश्वात संकल्प लिया गया कि शहर के अपराध आर प्रदूषण वाली छवि को अगले 6 माह में दूर करना है। इस मौके पर नेमपाल चौधरी, सुरेश शर्मा, पूनम सिंह, आजाद वीर, वीरबहादुर, सुधीर शर्मा, गोपाल गौतम, राम अवतार, वीपी सिंह, विपिन शर्मा, पवन शर्मा, दीपक यादव आदि उपस्थित रहें।















