-6 अगस्त को राज्यसभा में जनसंख्या नियंत्रण मुद्दों पर होगी चर्चा
गाजियाबाद। तेजी से Growing Population देश के विकास एवं समृद्धि में सबसे बड़ी बाधा है। यदि समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह बन जाएगी।
राज्यसभा सदस्य व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के संरक्षण अनिल अग्रवाल ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अविलंब जनसंख्या पर नियंत्रण होना बहुत जरुरी है, अन्यथा हालात बद से बदतर होते देर न लगेगी। सांसद ने दावा किया कि वे 6 अगस्त को राज्यसभा में जनसंख्या नियंत्रण संबंधी मुद्दे को पूरे दमखम के साथ उठाएं। भारत युवाओं का देश है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवा शक्ति को देश की तरक्की से जोड़कर देखते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि युवाओं के दम पर देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। लेकिन Growing Population विकराल रूप धारण कर चुकी है, जिसके परिणाम भविष्य में हमको उठाने पड़ेंगे। शायद इसीलिए परिवार नियोजन की ओर भी अब सरकार का ध्यान गया है। उन्होंने बताया भारत में विश्व की कुल आबादी की 18 प्रतिशत आबादी निवास करती है, जबकि हमारे पास महज 4 प्रतिशत जल व भारत का क्षेत्रफल दुनिया के क्षेत्रफल की मात्र 2.4 प्रतिशत भूमि है। ऐसी स्थिति में तेजी से बढ़ती जनसंख्या से देश में हर तरफ भीड़ ही भीड़ है और बढ़ती आबादी से शुद्व हवा-पानी, जैसी मूलभूत प्राकृतिक संसाधनों तक की कमी हो रही है। आगामी 15 अगस्त की लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्र को अपने संबोधन में जनसंख्या नियंत्रण नीति का जिक्र कर सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने कहा कि फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक अनिल अग्रवाल ही राज्य सभा मे 2 बच्चा नीति पर राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल लाए हैं, जिस पर अब 6 अगस्त को संसद में चर्चा प्रस्तावित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश सरकार भी इस मामले पर जल्द ही विधान सभा में विधेयक पास करके जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाएगी। इस दौरान जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार प्रोफेसर दीपक कुमार शर्मा, रेखा शर्मा उपस्थित रहे।
















