-15 जून तक 525 नालों की सफाई दुरूस्त करने के नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
गाजियाबाद। जनपद में अगर देखा जाए तो नगर निगम इन दिनों तीहरी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ अब नगर निगम मानसून से पहले ही नालों की सफाई में जुट गया है। मानसून के दौरान होने वाले नालों में ओवर फ्लो की समस्या को देखते ही पहले कार्य में जुट गया है। लॉकडाउन में जहां लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं, वहीं नगर निगम के सफाई कर्मचारी झरिया शहर को साफ सुथरा करने में जुटे हुए हैं। कोरोना वायरस के खतरे से लोगों को बचाने के लिए यह योद्धा के रूप में खड़े हैं। कोरोना से बचने के लिए लोग माक्स व सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर शहर को कोरोना के खतरे से दूर रखने के लिए खुद को खतरे में डालकर सफाई कर्मी प्रतिदिन कोरोना को मात दे रहे हैं। नगर निगम के स्वच्छता के यह सफाई योद्धा जनता के लिए खुद की परवाह किए बगैर मुस्तैद होकर कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे हैं। मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने निगम के पांचों जोन के सफाई इंस्पेक्टरों, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार एवं जीएम जल योगेश श्रीवास्तव के साथ बैठक करते हुए शहर के छोटे एवं बड़े नालों की सफाई व्यवस्था 15 जून तक दुरूस्त करने के निर्देश दिए। ताकि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई हो सकें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नालो की सफाई पूर्ण रूप से की जाए ताकि जलभराव की स्थिति न हो और जलकल विभाग द्वारा शहर मे जलभराव की स्थानों पर उचित व्यवस्था उपकरणों की व्यवस्था कराएं।
नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर ने शहर के सभी नालों की सफाई के लिए भी एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। जिसके अनुसार मंगलवार से निगम के पांचों जोन में छोटे-बड़े नालों की सफाई शुरू कर दी गर्ई। जिसका नगर आयुक्त ने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सिटी जोन में 97, मोहन नगर जोन में 118, कवि नगर जोन में 92, वसुंधरा जोन में 151 एवं विजय नगर जोन में 67 छोटे व बड़े नालों की सफाई शुरू की गई। शहर के नालों की सफाई के लिए कार्य योजनाओं में पार्षदों का अनुभव भी शामिल किया जा रहा है, ताकि शहर के नालों की सफाई के दौरान कुशल कार्यशैली उपयोग में लाई जा सकें। जिससे शहर वासियों के हित में बेहतर कार्य नगर निगम द्वारा किया जा सकें। नगर आयुक्त द्वारा नालों की सफाई के विषय में क्षेत्रीय पार्षदों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। सिटी जोन के बड़े नालों में कैला चौक से जस्सीपुरा होते हुए एमएमजी अस्पताल तक, पीएसी चौक से साईं उपवन तक, डासना गेट से जटवाड़ा होते हुए, गीता संजय पार्क तक, पटेल नगर से उदल नगर तक, अन्य कई नाले साफ किए जाएंगे। मोहन नगर जोन के अंतर्गत करहेड़ा , राजीव कॉलोनी, श्याम पार्क, करण गेट, चौकी लोहिया पार्क, शिव चौक, शालीमार गार्डन, तुलसी निकेतन, भोपुरा, शहीद नगर, जनकपुरी, पसोंडा चौक, कब्रिस्तान, बढ़ाना मार्केट, चांद मस्जिद, नीलमणि कॉलोनी, हिंडन व अन्य कई नाली सफाई के लिए सम्मिलित किए गये। कवि नगर जोन के अंतर्गत हापुड़ चुंगी से हरसावों, श्यामा मुखर्जी पार्क, दौलतपुरा, रजापुर फ्लाईओवर, मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया, लाल कुआं, राजनगर, सरस्वती स्कूल, शास्त्री नगर, हापुड़ चुंगी, फकीरा चौक, चिरंजीव विहार व अन्य कई नाले सम्मिलित किए गए। वसुंधरा जोन के अंतर्गत अग्रवाल स्वीट बृज विहार नाले तक, प्रहलाद गढ़ी चौक, पासपोर्ट ऑफिस, महाराजपुर, न्याय खंड, सेकंड कानावनी पुलिया, रामप्रस्थ कॉलोनी से चंदन नगर चौक, महाराजपुर, गांव छोटी मस्जिद, जैन मार्बल साहिबाबाद, काली मंदिर, सेंट्रल मार्केट, कमल ढाबा, डेंटल स्कूल, झंडापुर, सम्राट चौक से पिंटू की दुकान तक, सेक्टर 4 जीडीए मार्केट, ब्रिज विहार कॉलोनी व अन्य कई नालों को सफाई के लिए सम्मिलित किया गया। विजयनगर के अंतर्गत गौशाला मिलिट्री ग्राउंड, कार्बन फैक्ट्री, रेलवे लाइन से एबीएस कॉलेज, क्रॉसिंग पुलिया, सम्राट चौक से महाराज बैंड तक, वृद्धा आश्रम की पुलिया से वर्तमान पार्षद के ऑफिस तक, अंबेडकर पुलिस चौकी, निगम की पानी की टंकी, डी ब्लॉक के कोने तक, कैप्टन गैस एजेंसी, सेन विहार, मिर्जापुर ,चरण सिंह कॉलोनी, माधवपुरा शौचालय, भीम नगर व अन्य वार्ड के नालों की सफाई के लिए सम्मलित किया गया। नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर ने बताया मानसून से पूर्व शहर के सभी नालों की सफाई शुरू करा दी गई है, जिससे मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को रोका जा सकें। इसके साथ ही सफाई अभियान लगातार जारी है।















