– 100 वार्डों में नियमित रूप से सैनेटाइजेशन और फॉगिंग करा रहा है नगर निगम
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की एक ऐसी महामारी जिससे आज हर इंसान मौत की जंग लड़ रहा है। इस जंग में कोरोना संक्रमण से शहर को मुक्ति दिलाने के लिए शहर के सफाई योद्धा (निगम सफाईकर्मी) भी दिन-रात कार्य में जुटे हुए है। मेयर आशा शर्मा के अथक प्रयासों से हर वार्ड में लगातार सैनेटाइजेशन, फॉगिंग एवं सफाई अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इसके अलावा मेयर भी अलग-अलग कार्य कर जनता की सेवा में जुटी है।
मेयर के इस कार्य में पार्षद भी बढचढ कर सहयोग कर रहे है। मेयर-पार्षद के कार्यो की हर ओर प्रशंसा भी हो रही है। नगर निगम द्वारा शहर के सभी 100 वार्डों में नियमित रूप से सैनेटाइजेशन और फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से निपटने को यह कवायद चल रही है। मेयर आशा शर्मा के प्रयासों से प्रत्येक वार्ड में लगातार सैनेटाइजिंग, फॉगिंग व सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसके अलावा भी मेयर व्यक्तिगत रूप से भी अलग-अलग कार्य कर के जनता की सेवा कर रही हैं, जिसमे पार्षद भी लगातार सहयोग कर अपने-अपने वार्डों में लगातार कार्यरत कर्मचारियों के साथ मिलकर कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनेटाइजर, फॉगिंग एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख रहे हैं और उसी के साथ शहर की जनता भी साथ दे रही है। महापौर ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।
अभी आने वाले समय में और भी बढ़ोतरी होगी, जिससे शहरवासियों को बचना है और अपने घर में सुरक्षित रहना है। समय-समय पर हाथ साफ कर दो गज की दूरी बना कर रखें और मास्क अति महत्वपूर्ण है लगाना। इस मुश्किल घड़ी में सभी को सचेत रहने की जरूरत है। आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलें। यही सब कार्य कर के और साथ मिलकर कार्य करेंगे तो बहुत जल्द कोरोना जैसी महामारी को मात देंगे और आपके और हमारे प्रयास से ही कोरोना हारेगा।















