कोरोना संक्रमण के बाद बरसात में संचारी रोग फैलने की आशंका, पार्षदों के साथ बैठक

-स्वास्थ्य विभाग ने पार्षदों से मांगी मदद

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद अब बीमारियों के लिहाज से मौसम काफी संवेदनशील है। इसलिए सावधानी जरूरी है। शासन के निर्देश पर अब स्वास्थ्य विभाग लगातार इसी प्रयास में जुटा है। अगले महीने से बरसात का दौर भी शुरू होगा और शहर के निवासियों के लिए अब एक और नई चुनौती पैदा होने जा रही है। संचारी रोग यानि संक्रमण रोगों को लेकर है। क्योंकि बरसात के मौसम में संचारी रोग का संक्रमण बढने लगेगा। इसमें कई तरह के रोग संक्रमण से फैलते हैं। बरसात के मौसम में संचारी रोग फैलने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के पार्षदों से मदद मांगी गई है। मंगलवार को नगर निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक करते हुए इसमें सहयोग देने की मांग की। बरसात का दौर भी शुरू होगा और शहर के निवासियों के लिए अब एक और नई चुनौती पैदा होने जा रही है। इसलिए संचारी रोग यानि संक्रमण रोगों को लेकर इसमें फैलने वाले रोगों से बचाव के लिए पार्षदों से मदद मांगी गई है। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश कुमार ने करीब 20 पार्षदों की मौजूदगी में कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोग फैलने की आशंका है। इसलिए इसमें पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ अभियान में सहयोग दें। हालांकि बैठक में बड़ी संख्या में पार्षद नहीं पहुंचे। पार्षदों के साथ हुई कार्यशाला में इस बात पर चर्चा हुई कि बरसात के दौरान संक्रमण के फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसमें कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। इसलिए सभी पार्षद स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। वार्डों में पार्षदों की संक्रमण की रोकथाम में अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं संक्रमण का प्रभाव दिखाई देता है तो नगर निगम के पार्षद इसकी सूचना तुंरत स्वास्थ्य विभाग को दें। इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा। ताकि संक्रमण के प्रभाव की रोकथाम की जा सके।