सुनील राय को उत्तर प्रदेश सरकार राजस्व विभाग के तेज तर्रार अधिकारियों में गिना जाता है। वह वर्तमान में गाजियाबाद नगर निगम के वसुंधरा जोन में जोनल प्रभारी के पद पर तैनात हैं। पदोन्नति की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम कर्मचारियों, अधिकारियों, मित्र एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार राय को शासन ने पदोन्नति दी है। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सुनील राय के पदोन्नति का पत्र जारी किया है। पत्र मिलने के बाद सुनील राय ने गाजियाबाद नगर निगम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के रूप में ज्वाइन कर लिया। सुनील राय को उत्तर प्रदेश सरकार राजस्व विभाग के तेज तर्रार अधिकारियों में गिना जाता है। वह वर्तमान में गाजियाबाद नगर निगम के वसुंधरा जोन में जोनल प्रभारी के पद पर तैनात हैं। पदोन्नति की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम कर्मचारियों, अधिकारियों, मित्र एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी।
सुनील कुमार राय उत्तर प्रदेश पालिका केंद्रियत राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। वर्ष 2022 में मथुरा से गाजियाबाद में कर निर्धारण अधिकारी के पद पर अपनी योगदान आख्या दी थी। गाजियाबाद नगर निगम में वसुंधरा, कविनगर, विजय नगर सहित कई जोन में तैनात रहे सुनील राय का प्रदर्शन शानदार रहा है। टैक्स वसुली में वसुंधरा जोन नंबर-1 है। कविनगर जोन में तैनाती के दौरान टैक्स वसूली के ग्रोथ के मामले में कविनगर को नंबर-1 बनाया था। मोहन नगर जोन में एक वित्तीय वर्ष के दौरान सबसे अधिक नई संपत्तियों पर टैक्स लगाने का रिकार्ड भी सुनील राय के नाम दर्ज है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन और संस्थान हित में किये गये शानदार कार्यों को लेकर सुनील राय को कई बार प्रोत्साहित किया गया है। गाजियाबाद के अलावा अलीगढ़, मथुरा, रामपुर, वाराणसी, सहारनपुर, बरेली सहित प्रदेश के कई अन्य नगर निगम में सुनील राय तैनात रहे हैं।
















