वैश्य समाज ने गाजियाबाद आगमन पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का किया भव्य स्वागत
भाजपा ने केंद्र व प्रेदश में विकास के रिकार्ड किए कायम
पढ़ाई-रोजगार देने और बेटियों को सम्मान दिलाने में वैश्य समाज अग्रसर
गाजियाबाद। भाजपा से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर वैश्य समाज द्वारा रविवार को राजनगर स्थित पिंड बल्लूची में भव्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ सरस्वती के नाम पर दीप जलाकर एवं महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरूआत की गई। मंच का संचालन डॉक्टर सपना बंसल ने किया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को गाय का प्रतीक चिन्ह और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। आरएसएस के प्रमुख एवं राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा कि कद से कोई बड़ा नहीं होता है, सर झुकाने से कद बड़ा हो जाता है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के मेडिकल कॉलेज के बारे में बताया कि अगर कहीं एडमिशन नहीं हो रहा है तो अपने यहां पर आकर बिना डोनेशन के वेरी फिकेशन कराकर आप निशुल्क दाखिला ले सकते हैं। 
नीरज गर्ग ने कहा कि अगर हमारा समाज हर वर्ग हर चीज में आगे हैं तो हमें राजनीति में भी आगे आना चाहिए। सांसद नरेश बंसल ने आभार जताते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है कि मेरा समाज मुझे बहुत चाहता है। आपने जो मुझे सम्मान दिया है इसको मैं हमेशा अपने दिल में रखूंगा। आपको कुछ भी किसी भी समय पर कोई भी आवश्यकता होगी तो निसंकोच मुझसे एक बार आकर मिले मैं उस समस्या का निराकरण करने की भरसक पर्यतन करूंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं और कानून व्यवस्था से लेकर रोजगार व्यवस्था तक उन्होंने प्रदेश में एक गरिमा में कार्य कर रखा है। 
जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि पहले नरेंद्र मोदी को लोग कहते थे यह प्रधानमंत्री कुछ भी कार्य नहीं कर पाएगा। लेकिन चाहे वह धारा 370 का मुद्दा हो, राम मंदिर का मुद्दा है, तलाक का मुद्दा हो और चाहे कोरोना संकट हो हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री देश को एक अलग दिशा में ले जाने का पर्यतन कर रहे हैं। अतुल जैन, विकास गुप्ता, सुभाष गग, योगेश गोयल, राजकुमार अग्रवाल, संदीप सिंघल, नानक चंद गोयल शीरा वाले ने संयुक्त रूप से कहा देश में 22 करोड वैश्य आर्थिक विकास तथा संपन्नता की मुख्य धुरी है। अनिल अग्रवाल साँवरिया ने जगदीश मित्तल का स्वागत करते हुए कहा वैश्य एकता के साथ सामाजिक समरसता पर जोर दिया। 
अनिल गर्ग कजारिया टाइल्स वाले ने वैश्य एकता को एक सूत्र में बांधने की बात कही। सुभाष गर्ग ने कहा राजनीति में जब तक वैश्य समाज का परचम नहींं तब तक समाज का उत्थान संभव नहीं है। दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रोफेसर डॉ सपना बंसल ने नरेश बंसल का स्वागत करते हुए कहा दुनिया भले ही आरक्षण की मांग करें। लेकिन वैश्य समाज की प्रतिभा आज भी बिना किसी के मोहताज हुए स्वाभिमान के साथ मजबूती से जीवन जीती है। विशिष्ट अतिथि अशोक गोयल अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड ने भव्य स्वागत करते हुए कहां कि गाजियाबाद वैश्यो का गढ़ है। एकता के साथ हम समाज को बल दे सकते हैं। आनंद प्रकाश वाइस चेयरमैन बाल सदन ने वैश्य समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का वादा किया।
पीसीटीआई के चेयरमैन मेजर सुशील गोयल ने निशुल्क वर्चुअल टीचर ट्रेनिंग एवंं विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देने का आह्वान किया। अजय गुप्ता नेे मोमेंटो देकर नरेश बंसल का स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कैप्टन विकास गुप्ता, रजनीश बंसल, सुनील वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, अतुल जैन, सुभाष गर्ग, सीमा गोयल, उदित मोहन गर्ग, मीडिय प्रभारी नीरज गोयल, नीरू सिंघल, सुनील सिंघल,दिनेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, संदीप सिंघल, नीरज गर्ग, संदीप गोयल, विजय महेश्वरी, योगेश गोयल, विपुल अग्रवाल, संजीव रस्तोगी, हेमंत सिंघल,अमित सिंघल, सुशांत और सचिन गर्ग, प्रदीप गर्ग, आनंद प्रकाश ने संयुक्त रूप से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
















