-पंचायत घर में अस्थाई लाइब्रेरी के लिए उपलब्ध कराया स्थान
हापुड़। ग्राम मुक्तेश्वरा के नवनिर्वाचित प्रधान जयवीर सिंह जनहित में प्रयास शुरू कर दिए है। अपने अधीन क्षेत्र के समुचित विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए वह आगे आ गये है। इसके चलते ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने बुधवार को पंचायत घर में युवाओं के साथ मींटिग की। इस दौरान उन्होने युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए अस्थाई लाइब्रेरी बनवाने के लिए अपना मींटिग कक्ष समर्पित कर दिया।
उन्होने कहा जब तक नई लाइब्रेरी नही बन जाती तब तक ग्राम के युवा यहां अपनी पढाई कर सकते है। उनके इस कार्य की ग्रामीणों ने काफी सराहना की। किसी भी क्षेत्र का विकास अगर करना है, तो यह जरूरी है कि वहां के युवाओं के साथ साथ वहां के लोगों को शिक्षित कर उनकी सामाजिक बदलाव में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस सामाजिक बदलाव को साकार करने के लिए ग्राम प्रधान ने आगे आकर अपनी भागेदारी निभाई है।
ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने कहा शिक्षित व्यक्ति ही किसी उन्नत समाज के विकास में अपना सकारात्मक सहयोग दे सकता है। ग्रामीण युवाओं में हुनर होता है, जरूरत है उस हुनर की पहचान कर उसे तराशने की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें और उन्हें सही मार्गदर्शन करे। ग्राम प्रधान ने कहा पुस्तकालय में गांव के गरीब बच्चे जो किताब खरीद नहीं सकते वह परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
हर सर्विस में प्रतियोगी परीक्षा ली जाती है। इसके लिए तैयारी बहुत जरूरी है। पुस्तकालय में बैठकर युवा पुस्तकें पढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का असर अन्य गांव के युवाओं पर पड़ेगा। इनको देखकर अन्य गांवों में भी पुस्तकालय खुलेंगे। ग्रामीणों ने कहा ग्राम प्रधान की यह पहल सराहनीय है। अगर इस प्रकार से गांव के सभी प्रधान पहल करे तो गांव के युवा निश्चित तौर पर एक मंजिल हासिल कर सकते हैं। जहां युवा बेकार के कामों में समय खराब करते हैं वही प्रधान ने यह पहल कर युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।















