Mother Killed Children- कलयुगी मां का खौफनाक कारनामा सामने आया है। बेरहम मां ने मासूम बेटे और बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। प्रिया ने सोमवार को मासूम बेटे-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रिया के गले में रस्सी और बेटी के गले में लाल रंग का दुपट्टा बंधा था। जबकि 40 दिन का बेटा भीतर कमरे में मृत अवस्था में पड़ा था। करीब 8 साल पूर्व अरविंद और प्रिया ने प्रेम विवाह किया था। पड़ोसियों की मानें तो प्रिया मलिक सामान्य थी। उसे कोई मानसिक परेशानी भी नहीं थी। दंपति में अक्सर अनबन रहा करती थी।
गाजियाबाद। दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद में कलयुगी मां का खौफनाक कारनामा सामने आया है। बेरहम मां ने मासूम बेटे और बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यूं उठाया, इसका जबाव ढूंढ़ने के लिए पुलिस को अब माथा-पच्ची करनी पड़ रही है। वारदात के बाद से आस-पास के क्षेत्र में एकाएक सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है।
यह भी पढ़ें : double murder – प्रशासन सख्त, 3 शस्त्र लाइसेंस निरस्त
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल कॉलोनी में यह दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। उत्तरांचल कॉलोनी में अरविंद मलिक सपरिवार रहते हैं। परिवार में पत्नी प्रिया मलिक (25) के अलावा 5 साल की बेटी और सवा माह का बेटा थे। पुलिस के मुताबिक प्रिया ने सोमवार को मासूम बेटे-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय अरविंद मलिक दूध लेने बाहर गए थे। घटना की सूचना पाकर लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर पूरे मामले की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें : डबल मर्डर: पेंशन-मकान के लिए मां-बेटे ने किया रिश्तों को खून
दूध लेने गया था पति Mother Killed Children
अरविंद जनरेटर से बिजली सप्लाई के अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। सोमवार को तड़के वह दूध लेने के लिए बाजार गए थे। वापस घर लौटे तो पत्नी प्रिया और दोनों बच्चे बरामदे के गेट पर फंदे से लटके मिले। प्रिया के गले में रस्सी और बेटी के गले में लाल रंग का दुपट्टा बंधा था। जबकि 40 दिन का बेटा भीतर कमरे में मृत अवस्था में पड़ा था। अरविंद ने आस-पास के नागरिकों की मदद से आॅटो बुलवाया और तीनों को आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Madan Sweets – रेस्टोरेंट में हुआ कांड, वीडियो वायरल
मोर्चरी के बाहर बेसुध पड़ा था पति
बताया गया कि पत्नी और दोनों बच्चों की मौत से आहत अरविंद ने अपने भाई अमित से फोन पर बात की। अरविंद ने घटना के विषय में परिवार को बताने के बाद कहा कि मैं भी पत्नी और बच्चों के पास जा रहा हूं, सुबह 4 व्यक्तियों का अंतिम संस्कार कर देना। इसके बाद अरविंद का फोन बंद हो गया। बाद में अरविंद जीटीबी अस्पताल में मोर्चरी के बाहर बेसुध अवस्था में मिले।
यह भी पढ़ें : Murder – गाजियाबाद का पूर्व विधायक भतीजे सहित गिरफ्तार
8 साल पहले दोनों ने की थी लव मैरेज
अरविंद मलिक मूल रूप से जनपद शामली के गांव झाल के रहने वाले हैं। करीब 8 साल पूर्व अरविंद और प्रिया ने प्रेम विवाह किया था। पड़ोसियों की मानें तो प्रिया मलिक सामान्य थी। उसे कोई मानसिक परेशानी भी नहीं थी। दंपति में अक्सर अनबन रहा करती थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में तल्खी आने लगी थी। इस कारण दोनों के बीच कलह होता था। फिलहाल पुलिस को कई सवालों के जबाव की तलाश है।
यह भी पढ़ें : भतीजे ने ताऊ व दोनों भाई की हत्या की – Ghaziabad Triple Murder, Accused Arrested















