कांग्रेस पार्टी की सरकार में प्रदेश के सभी वर्गों का होगा कल्याण
गाजियाबाद। देश में बढ़ती बेरोजगारी और एक महीने से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने हमला करते हुए कहा कि उसे किसान, मजदूर, गरीब तथा आम आदमी की नहीं बल्कि पूंजीपति मित्रों की चिंता है। युवा पर बेरोजगारी की मार जनता पर महंगाई का अत्याचार किसान पर कानूनों का वार, यही है मोदी सरकार। देश में रोजगार घटा बेरोजगारी बढ़ी है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सर्जन अभियान के तहत भोजपुर ब्लॉक के बेगमाबाद न्याय पंचायत के सीकरी खुर्द गांव में न्याय पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की। 
न्याय पंचायत सभा को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि फिरका प्रस्त ताकते देश और प्रदेश का माहौल और भाईचारा खराब कर रही है। फिरका परस्त बीजेपी की सरकार में देश और प्रदेश का युवा बेरोजगार हो गया है। किसानों की भूमि को पूंजीपतियों को औने-पौने दामों दिया जा रहा है, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मजदूर वर्ग सरकार की गलत नितियों के कारण परेशान हैं। देश और प्रदेश का किसान युवा मजदूर और बेरोजगार युवा प्रियंका गांधी की तरफ देख रहा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर प्रदेश के सभी वर्गों का कल्याण किया जाएगा। न्याय पंचायत कार्यक्रम को जिला कोऑर्डिनेटर राजेंद्र अवाना और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भी संबोधित किया। तीन न्याय पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भोजपुर न्याय पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद इरशाद ने अपने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान चौधरी महावीर सिंह गुर्जर ,अमोल वसिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ चीनी, नरेंद्र त्यागी उर्फ स्वामी, मनीष शर्मा, दीपक प्रजापति, संजय शर्मा, सतीश शर्मा काले, अरुण शर्मा, ब्रह्मपाल भारद्वाज, दोसा पप्पू शर्मा, दोसा डॉक्टर मेहरा, विजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, चांदवीर चौधरी, डा मेहराज आदि लोग उपस्थित रहे।
















