चिक्तिसकों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा समर्पण राशि का चेक

गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा राजनगर में श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र के स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. अतुल गर्ग रहे। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा समर्पित निधि से प्राप्त रसीद का महत्व मेरे लिए किसी भी प्रशस्ति पत्र से बढ़ा होगा और में यह सुनिश्चित करूंगा की यह रसीद में आने वाली पीढ़ी को देकर जाऊं, जिससे उन्हें भी हमारी पीढ़ी को मिले सौभाग्य और अनंत काल तक रहने वाले प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में हमारे समर्पण भाव को आने वाली पीढिय़ां महसूस कर सकें।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवीर ने गीता के श्लोक का उल्लेख कर उपस्थित चिकित्सकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपका सेवा भाव और आचरण समाज के लिए सदैव एक अनुकरणीय उदाहरण है। नेत्र चिकित्सक डॉ. राकेश बंसल ने समर्पण राशि का चेक स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग को देकर चिकित्सकों द्वारा निधि समर्पण कार्य शुरू किया। इस मौके पर अभियान प्रमुख सुशील आदि मौजूद रहे।