नगर निगम ने शुरू किया चैम्पियन बनाम चोमू अभियान

स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने के लिए प्रयास तेज

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में टॉप आने के लिए नगर निगम भरसक कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में अब चैम्पियन बनाम चोमू अभियान की शुरुआत की गई है। आईटीएस कॉलेज सभागार, मोहन नगर में आज मेयर आशा शर्मा एवं म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर इस अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन स्कूलों की प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने भाग लिया।

इस दौरान महापौर आशा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में अव्वल रैंकिंग पाने को स्कूलों का सहयोग भी जरूरी है। इसके चलते चैम्पियन बनाम चोमू अभियान की शुरूआत की गई है। इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है। रैंकिंग के लिए नगर निगम ने पब्लिक स्कूलों से स्वच्छता को लेकर मदद मांगी। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के प्रयास से अब नगर निगम ने अपने मिशन पर कार्य शुरू कर दिया है।

शहर की स्वच्छता को लेकर जहां नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है, वहीं चोमू अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के जरिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के साथ कार्यशाला कर स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने की अपील की गई है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस बार स्वच्छ भारत मिशन कोरोना संक्रमण के कारण देरी से शुरू हो रहा है।

इस अभियान में स्कूलों का सहयोग लेकर रैंकिंग अव्वल लाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ कार्यशाला में स्वच्छता पर जोर दिया गया है। कहा कि इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है। नगर निगम मिलकर अभियान को चलाएगा ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। कार्यशाला में म्युनिसिपल कमिश्नर ने स्वच्छता के लिए सभी बच्चों को प्लास्टिक यूज़ नहीं करने के लिए प्रेरित करने, गंदगी नहीं फैलाने और इसके लिए स्लॉगन प्रतियोगिता तथा रैलियों के आयोजन में सहायोग की मांग की। प्रधानाचार्यों ने नगर निगम को इसमें पूरा सहायोग देने का आश्वासन दिया। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में झिझक रहे हैंं। स्थिति सामान्य होने पर स्कूल प्रशासन इस मामले में निगम का पूरा सहयोग करेगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त आर.एन. पांडेय, प्रमोद कुमार, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।