राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को किया जागरूक

गाजियाबाद। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। सोमवार को मतदाता दिवस पर स्वदेशी चौक प्रताप विहार सेक्टर-12 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर फैडरेशन ऑफ लाइनपार आरड्ब्ल्यूए की ओर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष आर के आर्य के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित सदस्यों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित शपथ दिलाने के बाद कहा कि वोट बहुत अमूल्य है। इसका प्रयोग अवश्य करें। अपनी शक्ति को पहचानिए और अपने हक के लिए मतदान अवश्य करिए। इसके साथ ही कोविड नियमों का पालन करने के लिए आर के आर्य ने अनुरोध कहा मतदान में मजबूत सरकार बनाने हेतु हर व्यक्ति को चुनाव में मतदान करना जरूरी है। मतदाताओं को जाति, धर्म, संप्रदाय व बिना लोभ लालच के वोट देने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नेमपाल सिंह, राम गोपाल, आजाद वीर फौजी, पीएन खुराना, डॉ विनोद गौतम, अजय, दुर्गेश, राघव आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।