नगर आयुक्त के घर आई लक्ष्मी, परिवार में खुशी का माहौल

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। गाजियाबाद के नगर आयुक्त (म्युनिसिपल कमिश्रर) महेंद्र सिंह तंवर के घर लक्ष्मी आई है। उनके घर पुत्री ने जन्म लिया है। हैदराबाद के अस्पताल में बच्ची का जन्म हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। घर में लक्ष्मी के आगमन से खुशी का माहौल है। परिवारजन और सगे संबंधी काफी खुश है। म्युनिसिपल कमिश्रर को फोन पर निरंतर बधाईयां मिल रही है।
2015 बैच के आईएएस अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर गाजियाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर तैनात है। महेंद्र सिंह तंवर की गिनती उत्तर प्रदेश के युवा एवं तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। गाजियाबाद के म्युनिसिपल कमिश्रर के रूप में इनके कामकाज की काफी सराहना हो रही है और शहर में भी काफी लोकप्रिय है। घर में नन्हें मेहमान के आने पर म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर और उनकी पत्नी प्रियंका दत्त काफी खुश हैं। शनिवार दोपहर हैदराबाद के निजी अस्पताल में बिटिया का जन्म हुआ। महेंद्र सिंह तंवर के पिता ओम प्रकाश सिंह, माता गिंदोड़ी देवी दादा-दादी बनने से बेहद खुश हैं। बिटिया का नाम ईवा तंवर रखा गया है। नाना देवी दत्त और नानी मीना देवी घर में ईवा के आने से बहुत खुश हैं। घर में खुशी का माहौल है। कोरोना संकट काल महेंद्र सिंह तंवर और प्रियंका दत्त के लिए काफी कठिन समय रहा है। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने कोरोना काल के दौरान परिवार से दूरी बनाते हुए अपने कार्यों को प्राथमिकता दी। इस दौरान पति-पत्नी एवं परिवारजनों के लिए कई बार कठिन और भावुक करने वाले क्षण भी आए। अब घर में बिटिया के आगमन से खुशी का माहौल है। उदय भूमि परिवार की तरफ से महेंद्र सिंह तंवर और प्रियंका दत्त को ढ़ेरों शुभकामनाएं।