श्री भक्तमाल जयंती उत्सव में दिव्य सन्त सम्मेलन, भक्तमाल कथा एवं संकीर्तन

11 फरवरी को दिव्य संत सम्मेलन और 12 से 14 फरवरी तक श्री भक्तमाल कथा एवं संकीर्तन का होगा आयोजन

गाजियाबाद। संस्कार प्रवाह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को भक्तमाल जयंती का पांचवा उत्सव मनाया जाएगा। 11 फरवरी को दिव्य संत सम्मेलन तथा 12 से 14 फरवरी तक श्री भक्तमाल कथा एवं संकीर्तन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। आध्यात्मिक गुरु श्री नवनीत प्रिय दास द्वारा इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को डॉयमंड फ्लाईओवर महाराजा अग्रसेन वाटिका में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान श्रद्धेय श्री नवनीतप्रिय दास ने बताया कार्यक्रम मेंं संपूर्ण भारतवर्ष से अनेक संत गाजियाबाद की भूमि को पवित्र करने के लिए पधारेंगे। 11 फरवरी को होने वाले संत सम्मेलन में इस बार परम पूज्य श्री मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास महाराज, श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर, श्री रविनंदन शास्त्री, श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज, श्री अजय याज्ञनिक के साथ अनेक संत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भवन के ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शाम 5 तक किया जाएगा। प्रारम्भ सुंदरकांड के पाठ से किया जाएगा। सौरभ जायसवाल ने बताया कि 12 से 14 फरवरी में श्रद्धेय श्री नवनीतप्रिय दास की वाणी से श्री भक्तमाल की कथा का रसवर्षण शाम 4 से 7 बजे तक गोविंद पुरम के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में होगा। 14 फरवरी को विशेष रूप से संकीर्तन समाज का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें वृन्दावन के रसिकजन अपनी वाणी से मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। इस दौरान नवीन सिंघल, राजीव मोहन साठे, अरविंद भारद्वाज, कैलाश गोयल, संजय पुंडीर, पुनीत त्यागी, मनोज गुप्ता, संदीप सिंघल, वीके अग्रवाल, देवेंद्र हितकारी, अवनीश डागुर, कपिल चौधरी, पुनीत वसिष्ठ, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहें।