गाजियाबाद का नाम परिवर्तन करने की मांग को लेकर हवन में दी आहूति

गाजी शब्द को देशनिकाला अभियान

गाजियाबाद। गाजियाबाद का नाम परिवर्तन करने की मांग का लेकर मंगलवार को डॉयमंड स्थित अग्रसेन वाटिका में हवन में आहूति देकर अध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने मांग का समर्थन किया। महाराजा अग्रसेन जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से हवन का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति पदक प्राप्त समाजसेवी वीके अग्रवाल ने यजमान की भूमिका निभाई। गुरु पवन सिन्हा ने प्रदेश सरकार से लोगों की इस मांग पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द को और अधिक मजबूत करने के लिए नाम बदलने की पहल सराहनीय है। नवनीत प्रिय दास महाराज ने गाजी शब्द के साथ बसाये गये शहर का नाम परिवर्तन अभियान का समर्थन किया। वीके अग्रवाल ने कहा कि संदीप त्यागी रसम का 100 हवन करने का संकल्प है। जिसमें महानगर व जिले के नागरिको की तरफ से आहूति लग रही है। गाजी शब्द को देशनिकाला हो अभियान के अंतर्गत 100 हवन करने के संकल्प क्रम में पूरे जिले में हवन किया जा रहा है। संदीप त्यागी रसम ने कहा गाजी शब्द को देशनिकाला हो अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद का नाम बदलकर गाजी मुक्त नाम प्रदान करने के लिए टोल फ्री नम्बर 9667670055 पर मिस्डकाल कराकर समर्थन लिया।
गाजियाबाद का नाम बदलकर सर्वमान्य नाम प्रदान करने का जनजागरण अभियान चलाने वाले संदीप त्यागी रसम ने मिस्डकाल कराकर समर्थन सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र हितकारी, पूर्व सांसद प्रत्याशी पंडित अशोक भारतीय, राजेश वर्मा, प्रवीण बत्रा, संजय गोयल, सचिदानन्द शर्मा, संदीप सिंघल, मोहित बंसल, सौरभ जायसवाल, एमके सेठ, नवीन त्यागी, डीपी गुप्ता, बीके शर्मा, विनीत हिंदू, वीरेंद्र कंडेरे, राजीव मेहरा, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह चौधरी, जगपाल उपाध्याय, प्रीतम लाल, अमित हिंदू आदि उपस्थित रहे।