उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। सिहानीगेट क्षेत्र स्थित मेरठ रोड स्थित श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री के बाहर उस समय हास्यपद स्थिति उत्पन्न हो गई। जब प्लास्टिक का बोरा ओढे शख्स को लोगों ने मृत समझकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे की तलाशी लेने के लिए शव को बाहर निकालने लगी तो उसमें सो रहा शख्स आंखे मलता हुआ उठा। शख्स के उठते ही सभी ठहाकें मारने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस ने शख्स का नाम पता पूछ कर उसे भगा दिया। रविवार सुबह सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री के बाहर कंपनी के कर्मचारियों ने बोरे में बंद एक शख्स को राहगीरों ने देखा। उन्होंने अंदाजा लगाया कि शायद किसी शख्स की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। उन्होंने इसकी सूचना कंपनी के गार्ड को दी। गार्ड ने तुंरत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बोरे के बारे में बताया। सूचना के आधार पर सिहानी चुंगी पुलिस चौकी से हवलदार सतीश समेत 2 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोरे को हिला डूला कर देखा तो उसमें हलचल होती दिखी। इसके बाद जब उन्होंने बोरा हटाया तो उसमें से करीब 25 वर्षीय युवक आंखें मलता हुआ युवक उठ खड़ा हुआ। उसने बताया कि वह बोरा ओढक? सो रहा था। बोरे में सोने की बात सुनकर पुलिसकर्मियों समेत तमाम मौजूद भी हसने लगे।
















