कूड़ा बीनने वालों का जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, म्युनिसिपल कमिश्नर ने निगम अधिकारियों को दिया निर्देश

– निरीक्षण कर म्युनिसिपल कमिश्नर ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर में कूड़ा बीनने वालों के नगर निगम अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, सेनेटरी आॅफिसर दिनेश अग्रवाल, वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय आदि की मौजूदगी में वसुंधरा और मोहननगर, सिटी जोन क्षेत्र में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। वसुंंधरा जोन अंतर्गत यूपी गेट से सौर ऊर्जा मार्ग पर सफाई दुरूस्त नहीं मिलने पर कूड़े का उठान मिला। झंडापुर में कूड़ा उठान के दौरान कूड़ा बीनने वाले कूड़े से प्लास्टिक और पॉलीथिन एकत्रित करते हुए मिले। नगर आयुक्त ने मौके पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक योगेंद्र यादव को निर्देश दिए कि कूड़ा बीनने वालों के रजिस्ट्रेशन कराएं। लिंक रोड थाने के पास नाले के पुस्तों पर घास खड़ी होने पर म्युनिसिपल कमिश्नर ने उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह को निर्देश दिए। इसके अलावा नगर आयुक्त ने बृज विहार के बड़े नाले का निरीक्षण करते हुए सफाई निरीक्षक को नाले की बेहतर तरीके से सफाई कराने के निर्देश दिए। नाले में सिल्ट को

गाजियाबाद शहर होगा कूड़ा मुक्त : म्युनिसिपल कमिश्नर

नियमित रूप से साफ कराया जाए। म्युनिसिपल कमिश्नर ने मोहननगर जोन अंतर्गत जीटी रोड स्थित अप्सरा बॉर्डर से करतार कैरियर तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। दोनों अस्थाई कूड़ा कलेक्शन सेंटर को दूसरे स्थान पर स्थापित कर स्थलों की समुचित साफ-सफाई करने के लिए जोनल सेनेट्री आॅफिसर दिनेश अग्रवाल को निर्देश दिए। शहीदनगर से वैशाली सेक्टर-1 तक के मुख्य नालों की सफाई ठीक नहीं पाई जाने पर सेनेट्री आॅफिसर और सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए। म्युनिसिपल कमिश्नर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार और सेनेट्री आॅफिसर को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को आदेशित कर कि मुख्य मार्ग, डिवाइडर के दोनों तरफ नियमित रूप से सफाई कराई जाए। सड़कों पर धूल न उड़े। मोहननगर जोन स्थित कुटी क्षेत्र में कबाडि?ों द्वारा बनाए गए गोदाम का निरीक्षण किया। म्युनिसिपल कमिश्नर ने नगर स्वाथ्य अधिकारी,जोनल सैनेट्री आफिसर को निर्देश दिए कि जोनल प्रभारियों को निर्देश दे कि कूड़ा बीनने वालों के रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू कर समय-समय वस्तुस्थिति से अवगत भी कराए। सिटी जोन अंतर्गत नंदग्राम स्थित नगर निगम के सीएडंडी वेस्ट प्लांट और हिंडन विहार स्थित गार्बेज डिस्पोजल प्लांट का निरीक्षण करने के बाद म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह ने चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन को निर्देश दिए कि इन प्लांट के अलग- अलग विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण तैयार कर एक सफ्ताह में पेश करें। ताकि इन प्लांट को क्रियाशील करने की कार्रवाई जल्द की जा सकें।