गाजियाबाद। विद्यालयों में वंसत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देवी सरस्वती का पूजन कर छात्रों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंगलवार को हापुड मोड़ स्थित श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंसत की तरह इस बार भी वंसत पंचमी का महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती की वंदना से किया गया। विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का आह्वान किया गया। इस दौरान विद्यालय में एक विशाल हवन का आयोजन किया गया। मैनेजर अजय गोयल, प्रधानाचार्या पूनम शर्मा एवं शिक्षिकाओं ने विद्यालय प्रांगण में आयोजित हवन में हवन में संयुक्त रूप से आहूति दी।
मैनेजर अजय गोयल ने कहा कि सरस्वती ज्ञान व संगीत की देवी है। प्रकृति अपना नया रूप धारण कर सबका मन को मोह लेते हैं। हमें किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में नहीं पडऩा चाहिए। क्योंकि सफलता पाने का कोई शॉर्ट कट नहीं है। सफलता पाने के लिए हमें जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। वेदध्वनियों और मंत्रों से सारा वातावरण गूंज उठा, विद्यालय की छात्राओं ने हवन में आहुति देकर अपने उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने अनेकों प्रकार के गीतों व नाटक द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया।
















