गाजियाबाद। श्रीराम पिस्टन्स ने यशोदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय मधुबन-बापूधाम गाजियाबाद में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सामान्य रोग, स्त्री रोग, दंत रोग व कर्क रोग विशेषज्ञों ने 425 नागरिकों का इलाज किया।
इसके अलावा बीपी व शुगर की जांच की निशुल्क दवाएं दी गईं। इस मौके पर श्रीराम पिस्टन्स के दीपक शर्मा ने कहा कि श्रीराम पिस्टन्स समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कंपनी प्रतिमाह करीब 6 हजार नागरिकों को निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। गरीब जनता जो पैसों के अभाव में अपने शरीर का जांच नहीं करा पाते। जिसके कारण छोटी बी मारिया बड़ी बीमारी का रुप ले लेते हैं जिससे समय से पहले ही गरीब लोग काल के गाल में समा जाते है।
जिसे देखते हुए कंपनी द्वारा आमजनों के हितों के लिए हर माह आयोजन करती है। कंपनी के जीएम अशोक शर्मा ने अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया। शिविर में अरूण पांडे व शालू पांडे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह स्वयसेवी संस्था पगडंडियां चलाते हैं। डॉ. सुरेंद्र गोसाईं, शशीकांत शर्मा, बबलू शर्मा, गौरव सक्सैना व संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
















