सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई

गाजियाबाद। अम्बे हॉस्पिटल के सामने शहीद भगत सिंह चौक लाजपत नगर में सर्वहारा वर्ग विकास समिति द्वारा सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टीकम सिंह ने की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी। जिस वक्त वह सजा काट रहे थे और उन्हें फांसी की सजा हो गई थी। जेलर ने उनकी आखिरी इच्छा पूछी थी। उन्होंने बताया कि हम मां भारती को आजाद करना चाहते हैं, लेकिन आजादी को हम आपसे छीन लेंगे। अब तो हमारी अंतिम इच्छा यही है कि जो हमारे बेबी हैं यानी कि जो हमारी मल मूत्र को साफ  करती है उसके हाथ की दो रोटियां खाने की हमारी इच्छा है।
सरदार जी ने कहा कि अगर आपके हाथ की दो रोटी खाने के बाद मैं नरक में भी चले जाऊं तो वह भी किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा। सरदार जी एक समतल समाज की स्थापना करना चाहते थे। इस अवसर पर जनरल सिंह, कमल सिंह, अभिजीत सिंह, कालू प्रधान, प्रेम सिंह, संजय प्रधान व संजय चंदेल आदि उपस्थित रहे