नगर निगम ने डस्टबिन का वितरण किया

गाजियाबाद। मेयर आशा शर्मा एवं म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर में होम कंपोस्टिंग की शुरुआत की गई है। इसी क्रममें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने सिटी जोन में लोहिया नगर तथा विजय नगर जोन में क्रॉसिंग रिपब्लिक, वसुंधरा जोन में वैशाली में बीनस वितरण कार्यक्रम चलाया। 50-50 बीन प्रत्येक कार्यक्रम में वितरित किए गए। कृड़ा पृथक्करण के लिए जनता को जागरूक किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों सहित प्रत्येक जोन में इसी प्रकार से बिन वितरण किए जाएंगे। घर में उत्पन्न होने वाले हरित कचरे को इस बीन में घर के भीतर निस्तारित किया जाएगा तथा उससे बनने वाले खाद का सदुपयोग होगा। साथ ही घरों से सिर्फ सूखा कूड़ा ही बाहर निकाला जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर से कचरे का पूर्ण निस्तारण करने हेतु जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कचरा निस्तारण हेतु इस बीन के प्रयोग की अपील की जा रही है। क्षेत्रीय पार्षदों का इस योजना में सहयोग प्राप्त हो रहा है। नगर निगम का कहना है कि होम कंपोस्टिंग योजना से शहर को साफ-सुथरा बनाने में काफी मदद मिल सकेगी।