5 मार्च से 3 दिवसीय प्लावर शो और चटकारे फूड फेस्टिवल का आयोजन
गाजियाबाद। फूलों की महक और चटपटे व्यंजनों का जल्द लगेगा तड़का। गोल्फ लिंक्स में लैंड क्रॉफ्ट और हॉर्टिकल्चर एंड फलोरिकल्चर सोसायटी की ओर से 3 दिवसीय प्लावर शो मेें फूलों की खूशबु और चटकारे फूड फेस्टिवल में लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। मंगलवार को राजनगर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान लैंकक्राफ्ट के डायरेक्टर ललित जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। 3 दिवसीय कार्यक्रम 5 मार्च सेे 7 मार्च तक चलेगा। इस बार पर्यावरण व प्रदूषण के साथ साथ आक्सीजनएवं इम्यूनिटी बूस्टर पौधे मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके साथ ही साक्षरता, रीसाइक्लिंग सामग्री का उपयोग तथा कम्पोस्टिंग इत्यादि प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएंगे। किचन गार्डन, टेरेस गार्डन, वर्टिकल गार्डन, लैण्डस्कैपिंग, विभिन्न प्रकार की मेडिसनल प्लांटस, वायु शोधन करने वाले पौने बोनसाई, स्वदेशी व विदेशी पुष्प, फल एवं रसायन रहित (आर्गेनिक) सब्जियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होने बताया फ्लावर शो मेें मनोरंजन एवं अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जैसे कला उदभव केंद्र, योग साधना, मेहंदी टेटू, रंगोली, पतंग बाजी, विभिन्न प्रकार के स्टाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मनोरंजन के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन व विभिन्न शहरों से फूड स्टॉल्स में मुख्य रूप से फत्ते की कचौड़ी, आगरा के परांठे, नागपाल के छोले भटूरे आदि स्वादिष्ट व्यंजन हैं। पर्यावरण सुरक्षा के लिए कपड़े के थैले इत्यादि सामग्री के क्रय विक्रय का ध्यान रखा गया है। आयोजन भव्य, ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं प्रेरणादायक होगा। हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष ने बताया कि फेस्टीवल में बागवानी से संबंधित वर्कशॉप का भी आयोजन है। कार्यक्रम का शुभांरभ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी, सी.एच.डब्ल्यू आदि विभागों की भी सहभागिता है।
















