कड़ी मेहनत, ईमानदारी सफलता की कुंजी,लगन से करें कार्य: एसएसपी

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह आयोजित

गाजियाबाद। शपथ से पहले रिक्रूट आरक्षियों ने कदम से कदम मिलाते हुए शानदार परेड की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में लोगों ने इस शानदार परेड का तालियों की गडगड़़ाहट से स्वागत किया। परेड ग्राउण्ड को पूरे तरीके से सजाया गया था। सलामी मंच के चारों ओर विभिन्न प्रकार की रंगोली बनायी गयी थी। सम्पूर्ण परेड ग्राउण्ड पर रंगीन कपडे के बैनरों एवं गुब्बारों से राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक ”तिरंगाÓÓ प्रदर्शित किया गया, जो परेड ग्राउण्ड की भव्यता को बढ़ा रहे थे। कड़ी मेहनत, ईमानदारी और अनुनय सफलता की कुंजी है। रिक्रूट आरक्षी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें। सफलता उनके कदम चूमेगी। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। यह बातें शुक्रवार को हरसांव स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित रिक्रू आरक्षियों के दिक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहीं। उन्होंने कहा मेहनत करके ही सफलता को हासिल किया जा सकता है और यह तभी हो सकता है कि जब ईमानदारी और निस्वार्थ कार्य किया जाए। परेड में इस जनपद को विभिन्न जनपदों से आधारभूत प्रशिक्षण के लिए आवंटित कुल 122 रिक्रट आरक्षियों में से जनपद अलीगढ-24, हाथरस- 38, जालौन-1, कानपुर नगर-8, सहारनपुर-2, मुजफ्फरनगर 1, मेरठ-1, बागपत-1, मैनपुरी से 9 तथा जनपद इटावा से 26 कुल-111 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा इस संस्था में आगमन किया गया। जिनका आधारभूत प्रशिक्षण 28.08.2020 से प्रारम्भ हुआ। 1 रिक्रूट आरक्षी का सहायक अध्यापक पद पर चयन होने तथा 1 रिक्रूट आरक्षी लगातार अनुपस्थित होने के फलस्वरूप 109 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा इस दीक्षान्त परेड में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। दीक्षान्त परेड के परेड कमाण्डर प्रथम रिक्रूट आरक्षी 3 विनय कुमार, परेड कमाण्डर द्वितीय रिक्रूूट आरक्षी 2 रोबिन कुमार तथा परेड कमाण्डर तृतीय रिकूट आरक्षी 108 अनमोल सिंह नियुक्त थे। जिनकी कमाण्ड पर परेड द्वारा 47वीं वाहिनी पीएसी की बैण्ड यूनिट की धुन पर उच्चकोटि का मार्च पास्ट किया गया। पुलिस कप्तान ने परेड के निरीक्षण के उपरान्त परेड को सम्बोधित किया तथा प्रशिक्षण पूर्ण कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारीगणों एवं प्रशिक्षण स्टाफ को बधाई दी। सभी रिकू्रट आरक्षियों को कर्तव्य के प्रति ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण कराई गईं। दीक्षान्त परेड समारोह की सम्पूर्ण व्यवस्था ऊदल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में की गई। दीक्षान्त समारोह में आरटीसी के बाह्य एवं अन्त: विषय की परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुमेन्टों एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया। रिक्रूट आरक्षी 38 प्रमोद कुमार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर आरटीसी में सर्वांग सर्वोत्तम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। इस दौरान एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, निपुण अग्रवाल पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम, ज्ञानेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय, रामानन्द कुशवाहा पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारी गाजियाबाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहायक रेडियो अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।